यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने हेतु रेलवे ने भागलपुर से एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच एकतरफा अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।इस विशेष ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा एवं लचीलापन प्राप्त होगा तथा यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सकेगा।
ट्रेन संख्या 03403 भागलपुर–एसएमवीटी बेंगलुरु अनारक्षित एकतरफा विशेष भागलपुर से 07.11.2025 (शुक्रवार) को 22.30 बजे प्रस्थान करेगी और 09.11.2025 (रविवार) को तीसरे दिन 22.30 बजे एसएमवीटी बेंगलुरु पहुँचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल एवं दुर्गापुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस ट्रेन में केवल सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
