Skip to content
July 13, 2026
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
NEWS BHARTY

NEWS BHARTY

cropped-Untitled-Design.png
Primary Menu
  • झारखण्ड
    • देवघर
    • रांची
  • देश
  • विदेश
  • रेलवे
  • राजनैय्तिक
  • खेल
  • Viewers Corner
हमसे जुड़ें
  • Home
  • झारखण्ड
  • राजकीय श्रावणी मेला, 2025 को लेकर की जाने वाली विभागीय कार्यों की उपायुक्त ने की विस्तृत समीक्षा।देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम जलार्पण को लेकर अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश-
  • झारखण्ड
  • देवघर

राजकीय श्रावणी मेला, 2025 को लेकर की जाने वाली विभागीय कार्यों की उपायुक्त ने की विस्तृत समीक्षा।देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम जलार्पण को लेकर अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश-

Dhananjay Bharty June 3, 2025 1 minute read

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
shr1

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला अगले माह शुरू होने वाला है लेकिन इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है।
देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज दिनांक 03.06.2025 को आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के दौरान की जाने वाली तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया।इस दौरान उपायुक्त ने श्रावणी मेला और भादो मेला के दौरान देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विभागवार किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए तैयार कार्य योजना और किए जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश से बाबा बैद्यनाथधाम पहुचेंगे।ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या समस्या का सामना न करना पड़े,इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाना चाहिए।वहीं विभागों की बिन्दुवार समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अपने-अपने विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं खास कर कांवरिया पथ महीन बालू बिछाव, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, साफ-सफाई, आवासन, रुटलाइन में पंडाल निर्माण, पेयजल, शौचालय, स्नानगृह, साज-सज्जा कार्य आदि को और भी बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए ताकि देवतुल्य श्रद्धालु बाबा नगरी से एक अच्छी अनुभूति लेकर अपने गंतव्य स्थान को प्रस्थान कर सकें।इसके अलावे उपायुक्त ने संबंधित विभाग के सभी अधिकारियों और कार्यपालक अभियंता को निदेशित किया कि अभी से ही श्रावणी मेला की तैयारियों में जुट जायें, ताकि मेले की व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रह जाय।साथ हीं उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने विभाग को अभी से ही पत्राचार कर मेले से जुड़ी आवंटन राशि की कमी को पूरा कर लें। उन्होंने सभी विभागों को आपसी सामंजश बिठाकर कार्य करने का निदेश दिया,जिससे कि श्रावणी मेले में आए हुए सभी श्रद्धालुओं को देवनगरी आने की एक अच्छी अनुभूति मिल सके।आगे उपायुक्त ने श्रावणी मेला, 2025 को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को एक्शन प्लान तैयार कर उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया।श्रावणी मेला के आयोजन को लेकर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा को और भी बेहतर करने के उद्देश्य से किए जाने वाले कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों और कार्यपालक अभियंता को दिया गया।

About The Author

Dhananjay Bharty

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Post navigation

Previous: हरित कदम जो बदलाव लाते हैं आसनसोल मंडल में पर्यावरण दिवस अभियान के तहत बदलाव के हरित कदम बढ़ाने की पहल
Next: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अन्तर्गत ट्रैक मेनटेनेंस कार्य के लिए ट्रेनों का परिचालन होगा बाधित।रेलवे ने जारी की है विस्तृत जानकारी

संबंधित कहानियां

file_242
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_241
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_240
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा-

Dhananjay Bharty July 10, 2026 0

ट्रेंडिंग समाचार

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन file_242 1
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

July 11, 2026 0
दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन- file_241 2
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

July 11, 2026 0
कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा- file_240 3
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा-

July 10, 2026 0
आसनसोल मंडल में पीक्यूआरएस कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय- file_238 4
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में पीक्यूआरएस कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय-

July 7, 2026 0
आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण ट्रेनों का किया गया है विनियमन file_237 5
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण ट्रेनों का किया गया है विनियमन

July 7, 2026 0

हमारे साथ जुड़ें

  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

हो सकता है आप चूक गए हों

file_242
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_241
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_240
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा-

Dhananjay Bharty July 10, 2026 0
file_238
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में पीक्यूआरएस कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय-

Dhananjay Bharty July 7, 2026 0
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित | MoreNews by AF themes.
%d