अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ उसके ‘विशाल‘ तेल भंडार को विकसित करने में मदद करने के लिए एक समझौता किया है। उन्होंने कहा कि हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि कौन सी कंपनी इस कार्य में सहयोग करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने तंज कसा कि हो सकता है एक दिन पाकिस्तान भारत को तेल बेचने की स्थिति में आ जाए।अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर राष्ट्रपति ट्रंप ने यह घोषणा की।बुधवार को भारत पर 25% टैरिफ लगाए जाने के साथ रूस से तेल आयात करने के लिए पेनाल्टी लगाने की घोषणा के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ नई डील की बात कही।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के ब्रिक्स का सदस्य देश होने पर भी नाराजगी व्यक्त की।ट्रंप ने 11 सदस्यीय ब्रिक्स को अमेरिका विरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि यह अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने की साज़िश है जिसे अमेरिका कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता है।
