Skip to content
July 21, 2026
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
NEWS BHARTY

NEWS BHARTY

cropped-Untitled-Design.png
Primary Menu
  • झारखण्ड
    • देवघर
    • रांची
  • देश
  • विदेश
  • रेलवे
  • राजनैय्तिक
  • खेल
  • Viewers Corner
हमसे जुड़ें
  • Home
  • रेलवे
  • रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के उद्येश्य से आसनसोल स्टेशन पर मोबाइल अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम (M-UTS) की शुरुआत की गई- अब अनारक्षित टिकट के लिए भी लाइन में लगने की मजबूरी से मिलेगी निजात
  • रेलवे

रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के उद्येश्य से आसनसोल स्टेशन पर मोबाइल अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम (M-UTS) की शुरुआत की गई- अब अनारक्षित टिकट के लिए भी लाइन में लगने की मजबूरी से मिलेगी निजात

Dhananjay Bharty May 2, 2025 1 minute read

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
newd - dibru

आधुनिकीकरण और यात्री सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने आसनसोल स्टेशन पर मोबाइल अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम (M-UTS) शुरू किया है.इस पहल का उद्देश्य अधिक कुशल और यात्री-अनुकूल टिकट प्रदान करने की प्रक्रिया (टिकटिंग) का अनुभव प्रदान करना, भीड़-भाड़ को कम करना और यात्रियों के समय की बचत करना है.

एम-यूटीएस सुविधा अनारक्षित टिकटों की बिक्री में अधिकतम पोर्टेबिलिटी प्रदान करती है, जिससे रेलवे कर्मचारी स्टेशन परिसर के भीतर किसी भी स्थान से टिकट जारी कर सकते हैं.इससे न केवल टिकट प्रदान करने की प्रक्रिया (टिकटिंग) सुव्यवस्थित होती है, बल्कि पारंपरिक बुकिंग काउंटरों के सामने भीड़ भी काफी कम हो जाती है।

01 मई 2025 को इस प्रणाली को आधिकारिक तौर पर आसनसोल स्टेशन पर शुरू किया गया, जहाँ बुकिंग कार्यालय के सामने स्थित द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय में एम-यूटीएस के माध्यम से अनारक्षित टिकट जारी किए जा रहे हैं.इस रणनीतिक स्थान का उद्देश्य खास तौर पर उन यात्रियों की सुविधा के लिए है जो जल्दी में हैं और लंबी कतारों में खड़े होने से बचना चाहते हैं.

यात्रियों को इस नई शुरू की गई सुविधा का पूरा लाभ उठाने के लिए सक्रिय रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे टिकटों तक यात्रियों की त्वरित पहुँच सुनिश्चित हो सके और टिकट के लिए प्रतीक्षा समय को कम करके यात्रा अनुभव में सुधार हो सके है.

भारतीय रेल का यह प्रयास रेलवे यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार करने और सभी के लिए सुगम, सुरक्षित और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया जा रहा है. साथ ही एम-यूटीएस की शुरूआत उस दिशा में एक और कदम है, जो जनता के लाभ के लिए प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए प्रेरित करता है.
पूर्व रेलवे के आसनसोल डिवीजन द्वारा यह जानकारी उपलब्ध कराई गई है.

About The Author

Dhananjay Bharty

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Post navigation

Previous: देवघर के सभी पंचायतों में झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए आधार सिडिंग कैम्प का किया जा रहा है आयोजन.पंचायतों के पंचायत भवन में सुबह 10 बजे से संध्या 4.00 बजे तक होगा कैम्प का आयोजन.जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को किया जा रहा है जागरूक.
Next: भारत के रजिस्ट्रार जेनरल के पोर्टल से जुड़ कर अब चुनाव आयोग मृत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगा

संबंधित कहानियां

file_245
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दुमका एवं रांची के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी-

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0
file_244
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

हावड़ा–मोकामा एवं हावड़ा–अज़ीमगंज एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच लगाने का निर्णय –

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0
file_243
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

श्रावणी मेला-2026 के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल ट्रेन सेवाओं का किया गया विस्तार-

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0

ट्रेंडिंग समाचार

दुमका एवं रांची के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी- file_245 1
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दुमका एवं रांची के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी-

July 18, 2026 0
हावड़ा–मोकामा एवं हावड़ा–अज़ीमगंज एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच लगाने का निर्णय – file_244 2
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

हावड़ा–मोकामा एवं हावड़ा–अज़ीमगंज एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच लगाने का निर्णय –

July 18, 2026 0
श्रावणी मेला-2026 के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल ट्रेन सेवाओं का किया गया विस्तार- file_243 3
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

श्रावणी मेला-2026 के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल ट्रेन सेवाओं का किया गया विस्तार-

July 18, 2026 0
आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन file_242 4
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

July 11, 2026 0
दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन- file_241 5
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

July 11, 2026 0

हमारे साथ जुड़ें

  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

हो सकता है आप चूक गए हों

file_245
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दुमका एवं रांची के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी-

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0
file_244
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

हावड़ा–मोकामा एवं हावड़ा–अज़ीमगंज एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच लगाने का निर्णय –

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0
file_243
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

श्रावणी मेला-2026 के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल ट्रेन सेवाओं का किया गया विस्तार-

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0
file_242
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित | MoreNews by AF themes.
%d