रेलवे ने आने वाली गर्मियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है:
05060 लालकुआं – कोलकाता स्पेशल 02.04.2026 से 25.06.2026 के बीच (13 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को 13:35 बजे लालकुआं से खुलेगी और अगले दिन 23:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी तथा 05059 कोलकाता – लालकुआं स्पेशल 04.04.2026 से 27.06.2026 के बीच (13 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार को 05:00 बजे कोलकाता से खुलेगी होगी और अगले दिन 15:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। उक्त ट्रेन पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित (एसी) कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।
इसके अलावा, रेलवे ने गर्मियों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए 02024/02023 पटना – हावड़ा – पटना स्पेशल ट्रेन परिचालन सेवा को उसके मौजूदा समय और ठहरावों के साथ जारी रखने का निर्णय लिया है। 02024 पटना – हावड़ा स्पेशल 05.04.2026 से 28.06.2026 के बीच (13 ट्रिप) हर रविवार को चलेगी तथा 02023 हावड़ा – पटना स्पेशल 05.04.2026 से 28.06.2026 के बीच (13 ट्रिप) हर रविवार को चलेगी।
