यात्रियों की संरक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास में आसनसोल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल ने जसीडीह की क्रिमिनल इंटेलिजेंस ब्रांच के साथ मिलकर जसीडीह रेलवे स्टेशन पर एक सफल संयुक्त अभियान चलाया।
27 नवंबर, 2025 को लगभग 14:27 बजे, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और क्रिमिनल इंटेलिजेंस ब्रांच के अधिकारियों ने प्लेटफ़ॉर्म संख्या 02 पर ट्रेन संख्या 18183 से आ रहे एक यात्री को रोका। वह व्यक्ति काफी मात्रा में गैर-कानूनी शराब ले जा रहा था, जो 20.06 लीटर थी।
इसके बाद करीब 16:00 बजे, प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर ट्रेन संख्या 15233 के पिछले हिस्से के जनरल कोच में एक और लावारिस बैग मिला। उक्त अभियान के तहत जांच करने पर और गैर-कानूनी शराब पायी गयी, जिसके अंतर्गत कुल जब्त की गई शराब की मात्रा 18.49 लीटर पाई गई।
शराब और उस गिरफ्तार किये गए व्यक्ति को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए देवघर के आबकारी विभाग (एक्साइज डिपार्टमेंट) को सौंप दिया गया।
यह अभियान आसनसोल मंडल के अंतर्गत किसी भी प्रकार के सामानों की गैर-कानूनी ट्रांसपोर्टेशन से मुक्त, सुरक्षित और यात्री-अनुकूल वातावरण बनाए रखने के लिए चलाया जा रहा है की।
