पूर्व रेलवे के जसीडीह-झाझा सेक्शन में 27.12.2025 को लगभग 23:30 बजे लाहाबोन और सिमुलतला के बीच पटरी में अवरोध के कारण इस खंड में ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। परिणामस्वरूप, जसीडीह-झाझा सेक्शन से होकर जाने वाली अप और डाउन लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है या उन्हें नियंत्रित किया जा रहा है।
युद्धस्तर पर बहाली कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी वरिष्ठ अधिकारी यथाशीघ्र सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए मौके पर मौजूद हैं।
तथापि, निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर खोले गए हैं:
i) आसनसोल पूछताछ हेल्पलाइन नंबर: 8250423803
ii) लाहाबन हेल्पलाइन नंबर: 90462 39257
iii) सिमुलतला हेल्पलाइन नंबर: 90462 39218
iv) जसीडीह हेल्पलाइन नंबर: 7654517819
v) मधुपुर पूछताछ हेल्पलाइन नंबर: 9332062170
vi) दुर्गापुर हेल्पलाइन नंबर: 9046239223
