9 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में-
शुक्रवार को गाज़ियाबाद पुलिस ने एक गिरोह का उदभेदन किया है जो देश के मिलिट्री ठिकानों,रेलवे स्टेशन सहित कई अन्य संवेदनशील जगहों की ख़ुफ़िया जानकारी और विडिओ फूटेज विदेशों में बैठे अपने हैंडलर को भेज रहे थे.पकड़े गए 9 लोगों में पांच नावालिग़ शामिल हैं.पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी नौशाद अली जो बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है और दूसरा समीर उर्फ़ शूटर जो बिहार के ही भागलपुर का रहने वाला है अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
गिरोह का मुख्य सरगना सुहैल मल्लिक को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया था जबकि शुक्रवार को गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान नेपाल के गुमली जिला का रहने वाला 20 वर्षीय गणेश,बिहार के पूर्णिया जिला का रहने वाला 18 वर्षीय विवेक,उत्तरप्रदेश के मेरठ का रहने वाला 22 वर्षीय गगन कुमार प्रजापति और उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिला का रहने वाला 26 वर्षीय दुर्गेश निषाद जो फिलहाल नवी मुंबई में रहता है,के रूप में हुई है.
गाजियाबाद के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर राज करण नायर के अनुसार 14 मार्च को पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग देश के कई महत्वपूर्ण स्थानों और समवेदनशील ठिकानों की विडिओ जानकारी आपस में शेयर कर रहे हैं,इसी टिप के आधार पर एक SIT का गठन कर पुलिस द्वारा तफ्तीश शुरू की गई जिसमें 11 लोगों का नाम सामने आया,इनमे से 9 लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जबकि दो अभी भी फरार चल रहा है. आरोपियों द्वारा पुलिस को दिए बयान में स्वीकार किया गया है कि विदेश में बैठे हैंडलर द्वारा यह काम उन्हें असाइन किया गया था.पुलिस के सामने इनलोगों ने दिल्ली कैंटोंनमेंट और सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सीसी टीवी कैमरा इंस्टाल करने की बात भी स्वीकार की है.
पुलिस फिलहाल इन आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है.
