नौर्वे की नॉवेल कमिटी ने वेनेजूएला की फायर ब्रांड नेता मारिया कोरिना मेकाडो को इस वर्ष का नॉवेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की है.कमिटी के अनुसार मेकाडो को प्रजातंत्रिक अधिकारों को स्थापित करने और उन्हें प्रोत्साहित करने मे उनके योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है.
नॉवेल पुरस्कार के सभी छह केटेगरी मे शांति पुरस्कार पर पूरी दुनिया की नज़र रहती है.इस बार का नॉवेल शांति पुरस्कार खास इसलिए भी बन गया था क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने आप को इस पुरस्कार का सबसे बड़ा दावेदार घोषित कर रखा था.कई समर्थक देशों ने अमेरिकी राष्ट्रपति का नाम पुरस्कार के लिए अग्रसारित भी कर दिया था.पिछले माह न्यू यॉर्क मे संयुक्त राष्ट्र महासभा को सम्बोधित करते हुए भी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपनी यह इच्छा जाहिर की थी.
