26 जनवरी की तारीख वैसे तो हमारे देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है ही विश्व स्तर पर भी 26 जनवरी कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह रहा है.
26 जनवरी, 1950 को भारत का अपना संविधान लागू हुआ तथा देश में प्रजातंत्रात्मक लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना हुई।इसलिए यह दिन भारत के इतिहास में बहुत ही महत्वपूर्ण है। 26 जनवरी का दिन भारत के लिए ही नहीं बल्कि समस्त संसार के लिए भी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा हुआ है।संसार के इतिहास में 26 जनवरी की ऐतिहासिक कहानी इस प्रकार है—
भारत:
26 जनवरी, 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त करने की घोषणा की गई।
26 जनवरी, 1937 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जेल से रिहा हुए।
26 जनवरी, 1942 को सुभाष चंद्र बोस अंग्रेजों की कैद से छूटकर विदेश चले गए।
26 जनवरी, 1957 को जम्मू-कश्मीर में नया संविधान लागू हुआ।
26 जनवरी, 1972 को भारत की प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी को “भारत रत्न” उपाधि से सम्मानित किया गया।
26 जनवरी, 1980 को मदर टेरेसा को “भारत रत्न” की उपाधि से सम्मानित किया गया।
26 जनवरी, 1981 को तीसरे ईरान की बंधक सेवा आरंभ की गई।
इंग्लैंड:
26 जनवरी, 1914 को लंदन में भवन निर्माण संस्था में मजदूर संघ को काम पर लगाने के विरुद्ध हड़ताल शुरू की गई।
अमेरिका:
26 जनवरी, 1832 को मिशिगन एक राज्य के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका में शामिल हुआ।
26 जनवरी, 1903 को अमेरिका तथा क्यूबा के मध्य एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
26 जनवरी, 1921 को प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रोफेसर विलियम टी. एस. विन्च की मृत्यु हुई।
रूस:
26 जनवरी, 1862 को राष्ट्रों को और अधिक विशेषाधिकार मिले।
26 जनवरी, 1905 को मैक्सिम गोर्की तथा कुछ अन्य प्रमुख उदारवादी नेता गिरफ्तार किए गए।
26 जनवरी, 1841 को चीन ने हांगकांग पर कब्ज़ा किया।
26 जनवरी, 1851 को समझौते के उल्लंघन के कारण ब्राज़ील द्वारा पैराग्वे को विरोध पत्र दिया गया।
26 जनवरी, 1917 को इस्पात के निर्माण के लिए कनाडा (टोरंटो) में नेशनल फैक्ट्री की स्थापना हुई।
26 जनवरी, 1919 को पोलैंड सरकार को अमेरिकी सरकार की मान्यता प्राप्त हुई।
26 जनवरी, 1921 को मिरट सोल्डन बोलिविया के राष्ट्रपति चुने गए।
26 जनवरी, 1925 को तुर्की और डेनमार्क के मध्य मैत्रीपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
26 जनवरी, 1927 को अर्जेंटीना तथा फ्रांस के मध्य सैनिक सेवा के लिए हस्ताक्षर किए गए।
इस प्रकार 26 जनवरी का दिन केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि सारे संसार के इतिहास में भी विशेष महत्व का दिन है।
— रजत मुखर्जी
