आगामी पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को देखते हुए, रेलवे ने सियालदह और गांधीधाम के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन की सेवा जारी रखने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन अपने मौजूदा ठहराव और समय के साथ पूजा उत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए अतिरिक्त क्षमता और लचीलापन प्रदान करेगी।
09437 गांधीधाम-सियालदह पूजा स्पेशल ट्रेन 15.10.2025 और 12.11.2025 के बीच (05 फेरे) प्रत्येक बुधवार को गांधीधाम से रवाना होगी । 09438 सियालदह-गांधीधाम पूजा स्पेशल ट्रेन 18.10.2025 और 15.11.2025 के बीच (05 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार को सियालदह से रवाना होगी ।
