यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने हावड़ा और नई दिल्ली के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
04462 नई दिल्ली – हावड़ा स्पेशल 10.12.2025 को 18:15 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन 23:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी और 04461 हावड़ा – नई दिल्ली स्पेशल 12.12.2025 को 01:30 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन 08:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
यह ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र में दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी।
उक्त ट्रेन में वातानुकूलित कोच होंगे।यह जानकारी रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई गई है.
