लखनऊ स्टेशन पर 01.06.2026 से 04.06.2026 तक प्रस्तावित यातायात एवं पावर ब्लॉक के कारण 13037 हावड़ा–देहरादून एक्सप्रेस का मार्ग 01.06.2026 एवं 03.06.2026 को अस्थायी रूप से उतरैठिया – ट्रांसपोर्ट नगर (TPNR) – आलमनगर के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा।
फलस्वरूप, उक्त तिथियों पर यह ट्रेन लखनऊ (चारबाग) स्टेशन पर नहीं रुकेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए उतरैठिया तथा आलमनगर स्टेशनों पर वैकल्पिक चढ़ने एवं उतरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व ट्रेन की नवीनतम परिचालन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें। रेलवे ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
