हैदराबाद के पुरानी हवेली क्षेत्र अन्तर्गत सिटी कोर्ट परिसर में बम प्लांट किए जाने की खबर से दहशत फैल गई।मंगलवार की सुबह यह खबर फैलते ही तुरंत पूरे परिसर को खाली कराया गया।कोर्ट की कारवाई को तुरंत रोक कर सभी न्यायिक अधिकारी और वकीलों सहित अन्य को परिसर से बाहर किया गया।पुलिस के अनुसार परिसर में बम होने की खबर सिटी कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को ईमेल पर भेजी गई थी। बम स्क्वॉड ,फायर सर्विस,रेस्क्यू टीम को परिसर में बम का पता लगाने के लिए लगाया गया है।
मीर चौक पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी के अनुसार उन्हें 11.30 बजे इसकी सूचना मिली है। उसके बाद से सर्च ऑपरेशन जारी है।ईमेल के सोर्स की भी पड़ताल की जा रही है।
