पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने यात्री संरक्षा बढ़ाने के लिए अपनी चल रही पहल “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत 04 अगस्त, 2025 को जसीडीह स्टेशन पर एक सराहनीय सफलता हासिल की।नियमित शाम की निगरानी के दौरान लगभग 20:15 बजे आरपीएफ पोस्ट जसीडीह की ट्रेन परिचालन और यात्री हितैषी टीम ने स्टेशन परिसर में एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उस व्यक्ति के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए,जिनके चोरी के होने का संदेह था। निरीक्षण के दौरान बरामद की गई वस्तुओं में एक नार्ज़ो एंड्रॉइड फोन (सिल्वर रंग) और एक ओप्पो एंड्रॉइड फोन (स्काई ब्लू रंग) शामिल थे, जो दोनों ही अन्य यात्रियों के प्रतीत हुए। आरपीएफ टीम ने आवश्यक कार्यवाही करने के बाद बरामद मोबाइल फोन के साथ व्यक्ति को आगे की कानूनी कार्रवाई और मामले की जाँच के लिए राजकीय रेलवे पुलिस स्टेशन, जसीडीह को सौंप दिया। आरपीएफ कर्मियों की त्वरित और समन्वित कार्रवाई से इन चोरी की वस्तुओं के आगे दुरुपयोग या बिक्री को रोकने में मदद मिली और यह सुनिश्चित हुआ कि मामला तुरंत उपयुक्त प्राधिकारी को सौंप दिया जाए। यह अभियान आसनसोल मंडल में यात्रियों की सुरक्षा के प्रति आरपीएफ कर्मियों की सतर्कता के कारण सफल हो पाया। आरपीएफ रेलवे परिसर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित यात्रा वातावरण बनाए रखने के अपने प्रयासों में लोगों से भी सहयोग करने की अपील की है।
