दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों पर आने वाली भीड़ को संभालने के लिए रेलवे दो पूजा स्पेशल ट्रेनें शुरू करेगा जो हावड़ा को खातीपुरा से और कोलकाता को वड़ोदरा से जोड़ेगी।
03007 हावड़ा – खातीपुरा पूजा स्पेशल 28.09.2025 और 02.11.2025 (06 ट्रिप) के बीच प्रत्येक रविवार को हावड़ा से 23:00 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन दोपहर 03:30 बजे खातीपुरा पहुँचेगी। 03008 खातीपुरा – हावड़ा पूजा स्पेशल 30.09.2025 और 04.11.2025 (06 ट्रिप) के बीच प्रत्येक मंगलवार को खातीपुरा से सुबह 07:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन 16:50 बजे हावड़ा पहुँचेगी।यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार के आसनसोल मंडल में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी,शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित डिब्बे उपलब्ध होंगे।
03109 कोलकाता – वड़ोदरा पूजा स्पेशल 30.09.2025 और 25.11.2025 के बीच प्रत्येक मंगलवार को (09 ट्रिप) कोलकाता से 08:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19:45 बजे वड़ोदरा जंक्शन पहुँचेगी। 03110 वडोदरा – कोलकाता पूजा स्पेशल 02.10.2025 और 27.11.2025 के बीच प्रत्येक गुरुवार को (09 ट्रिप) वड़ोदरा जंक्शन से 16:45 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 04:05 बजे कोलकाता पहुँचेगी।यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर,आसनसोल, चित्तरंजन,मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित डिब्बे उपलब्ध होंगे।
रेलवे ने यह जानकारी दी है.
