बुधवार को दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी द्वारा बताया गया कि सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान यह घटना घटी है.बताया जा रहा है कि एक लगभग 30 वर्षीय व्यक्ति किसी मुद्दे पर पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से जोर जोर से बात करने लगा और फिर अचानक उन्हें थप्पड़ जड़ दिया और बाल पकड़ कर खींच लिया.अधिकारियों के अनुसार हमलावर व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
हालांकि बाद में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे अफवाह बताया.उनके अनुसार मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारने और उनके बाल खींचने की बात अफवाह है.उनके अनुसार एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री का हाथ खींचने की कोशिश की जिसमें टेबल से संभवतः उनके सर पर चोट आई है.फिलहाल मुख्यमंत्री को आराम की सलाह दी गई है.
हालांकि मौके पर मौजूद एक महिला अंजलि ने भी मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारने की घटना की पुष्टि की है.महिला के अनुसार हमलावर को तुरंत पकड़ लिया गया और उसकी पिटाई भी की गई,बाद में उसे थाने ले जाया गया.
उधर हमलावर से सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन में पूछताछ की जा रही है.
