रेलवे ने आने वाली गर्मियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बनारस और कोलकाता के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
05048 बनारस – कोलकाता स्पेशल ट्रेन 14.04.2026 और 28.04.2026 के बीच (कुल 03 फेरे) प्रत्येक मंगलवार को 10:45 बजे बनारस से खुलेगी और अपनी यात्रा के अगले दिन (बुधवार को) 06:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं, 05047 कोलकाता – बनारस स्पेशल ट्रेन 15.04.2026 और 29.04.2026 के बीच (कुल 03 फेरे) प्रत्येक बुधवार को 08:25 बजे कोलकाता से खुलेगी और अपनी यात्रा के अगले दिन (गुरुवार को) 04:15 बजे बनारस पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र में आने वाले दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।इस ट्रेन में वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।
उक्त स्पेशल ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू होने की तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
