आगामी पूजा दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मद्रास-बरौनी जंक्शन और मदुरै जंक्शन-बरौनी जंक्शन के बीच पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।ये स्पेशल ट्रेनें पूजा उत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए अतिरिक्त क्षमता और सुविधा प्रदान करेंगी।
06039 मद्रास-बरौनी जंक्शन पूजा स्पेशल ट्रेन 14.09.2025 और 30.11.2025 के बीच (12 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को मद्रास से 23:50 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 20:00 बजे बरौनी पहुँचेगी। 06040 बरौनी जंक्शन – मद्रास पूजा स्पेशल 17.09.2025 और 03.12.2025 के बीच (12 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को बरौनी जंक्शन से 21:00 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 18:00 बजे मद्रास पहुँचेगी।उक्त ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी,शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।
06059 मदुरै जंक्शन-बरौनी जंक्शन पूजा स्पेशल 10.09.2025 और 26.11.2025 के बीच (12 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को मदुरै जंक्शन से 20:40 बजे प्रस्थान करेगी और चौथे दिन 06:30 बजे बरौनी पहुँचेगी। 06060 बरौनी जंक्शन – मदुरै जंक्शन स्पेशल 13.09.2025 और 29.11.2025 के बीच (12 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार को 23:00 बजे बरौनी जंक्शन से प्रस्थान करेगी और चौथे दिन 07:45 बजे मदुरै जंक्शन पहुँचेगी।उक्त ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।उक्त ट्रेन में केवल वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।
यह जानकारी रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई गई है.
