आसनसोल, 09 नवंबर 2026
छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 08409/08410 खुर्दा रोड–घोघरडीहा ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) स्पेशल के समय में संशोधन किया गया है। संशोधित समय-सारणी के अनुसार इन ट्रेनों के प्रस्थान एवं गंतव्य स्टेशन पर आगमन का विवरण निम्नानुसार है:
08409 खुर्दा रोड–घोघरडीहा टीओडी स्पेशल
यह ट्रेन गुरुवार, 12.11.2026 एवं सोमवार, 16.11.2026 को खुर्दा रोड से 00:35 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 23:30 बजे घोघरडीहा पहुंचेगी।
आसनसोल मंडल के अंतर्गत ठहराव वाले स्टेशन: दुर्गापुर – 12:06 बजे; आसनसोल – 12:38 बजे; चित्तरंजन – 13:08 बजे; मधुपुर – 13:48 बजे एवं जसीडीह – 14:40 बजे।
08410 घोघरडीहा–खुर्दा रोड टीओडी स्पेशल
यह ट्रेन शुक्रवार, 13.11.2026 एवं मंगलवार, 17.11.2026 को घोघरडीहा से 03:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 23:45 बजे खुर्दा रोड पहुंचेगी।
आसनसोल मंडल के अंतर्गत ठहराव वाले स्टेशन: जसीडीह – 10:32 बजे; मधुपुर – 10:58 बजे; चित्तरंजन – 11:38 बजे; आसनसोल – 12:30 बजे एवं दुर्गापुर – 13:06 बजे।
दोनों ट्रेनों में द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
