आसनसोल, 09 नवंबर 2026
छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा विशाखापत्तनम एवं पटना जंक्शन के बीच एक जोड़ी पूजा ट्रेन ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों का दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे निर्धारित किए गए हैं।
08588 विशाखापत्तनम–पटना जंक्शन पूजा टी ओ डी स्पेशल विशाखापत्तनम से 15.11.2026 एवं 22.11.2026 (रविवार) को 19:25 hrs. पर प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन (सोमवार) 20:00 hrs. पर पटना जंक्शन पहुंचेगी।
08587 पटना जंक्शन–विशाखापत्तनम पूजा टी ओ डी स्पेशल पटना जंक्शन से 16.11.2026 एवं 23.11.2026 (सोमवार) को 21:50 hrs. पर प्रस्थान करेगी तथा यात्रा के तीसरे दिन (बुधवार) 00:30 hrs. पर विशाखापत्तनम पहुंचेगी।
ये स्पेशल ट्रेनें पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत दोनों दिशाओं में आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेंगी।
इन स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।रेलवे द्वारा यह जानकारी दी गई है.
