बुधवार को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और झारखण्ड एंटी टेरोरिज्म स्क्वाड ने एक इनपुट के आधार पर संयुक्त रूप से अभियान चला कर साउथ दिल्ली और रांची से ISIS के लिए काम करने वाले दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार एक संदिग्ध दानिश झारखण्ड के बोकारो जिला अंतर्गत पेटरबार का रहने वाला है और पिछले कुछ दिनों से रांची के तवारक लॉज में रह रहा था जबकि दूसरा संदिग्ध आफ़ताब मुंबई का रहने वाला है जिसे साउथ दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है.दिल्ली पुलिस के अनुसार कुछ टिप्स के आधार पर पुलिस ISIS मॉड्यूल को पिछले कुछ दिनों से लगातार ट्रैक कर रही थी.पुलिस अधिकारी के अनुसार इस बात की गहन जाँच की जा रही है कि इनके द्वारा झारखण्ड या देश के अन्य भाग में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग तो नहीं की जा रही थी.
दानिश के कमरा से पुलिस ने कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किये हैं.इनके द्वारा आपस में बातचीत करने के लिए सोशल मीडिया एप्पस का इस्तेमाल किया जा रहा था.पुलिस के अनुसार दोनों के पास से कई संदिग्ध और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किये गए है जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि ये किसी बड़े मॉड्यूल के लिए काम कर रहे थे.पुलिस फिलहाल इनसे कड़ी पूछताछ कर रही है.
