मानवाधिकार वकालत – मानवाधिकार शिक्षा और लैंगिक समानता NHRC, के विशेष मॉनिटर प्रो.कन्हैया त्रिपाठी ने अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान- देवघर का दौरा किया और एम्स के कार्यकारी निदेशक और सीइओ डॉ. नितिन एम. गंगाने सहित AIIMS देवघर के अन्य अधिकारियों से मुलाकात की।

चर्चा में मानवाधिकार मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए संस्थागत तंत्र को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया, विशेष रूप से रोगी की गरिमा, नैतिक स्वास्थ्य सेवा और अन्य सेवाओं तक समान पहुंच के क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने पर बल दिया गया.
संवाद के दौरान प्रो. त्रिपाठी ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा के बारे में जागरूकता के बढ़ते महत्व पर जोर दिया, जिसमें डिजिटल गिरफ्तारी और ऑनलाइन अधिकारों से संबंधित चिंताएं भी शामिल हैं।उन्होंने हितधारकों के बीच दीर्घकालिक जागरूकता और संवेदनशीलता विकसित करने के लिए शैक्षणिक पाठ्यक्रम में मानवाधिकार शिक्षा को एकीकृत करने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।
इसके अलावा, प्रभावी निगरानी, शिकायत निवारण और मानवाधिकार प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए संस्थान के भीतर एक समर्पित मानवाधिकार प्रकोष्ठ की स्थापना और उसे मजबूत करने के महत्व पर चर्चा की गई। संस्थान ने जवाबदेही, करुणा और मानवाधिकारों के सम्मान की संस्कृति को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और नियमित जागरूकता कार्यक्रम और क्षमता निर्माण पहल करने का संकल्प लिया।
प्रोफेसर त्रिपाठी ने संस्थान के छात्रों से भी बातचीत की, जहां उन्होंने उनकी चिंताओं को सुना और उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को हल करने के प्रयास किए।उन्होंने छात्रों को पोस्टर अभियान, क्लब और आउटरीच गतिविधियों सहित मानवाधिकार जागरूकता पहलों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने छात्रों को "सकारात्मकता का क्षण" अपनाने के लिए प्रेरित किया और प्रतिदिन कम से कम एक अच्छा कार्य करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने भावी स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों से आग्रह किया कि वे न केवल कुशल चिकित्सक बनें, बल्कि सहानुभूति, नैतिकता और रोगी कल्याण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता से प्रेरित होकर "दिल से" करुणामय डॉक्टर भी बनें।
बैठक का समापन मानवाधिकार अनुपालन के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए रोगी-केंद्रित देखभाल को बढ़ाने के साझा दृष्टिकोण के साथ हुआ।

