पराग जैन को रॉ(R&AW ) का नया प्रमुख बनाया गया है।श्री जैन 1989 बैच के पंजाब कैडर के आईपीएस ऑफिसर हैं। श्री जैन आगामी 1 जुलाई से अपना नया पदभार ग्रहण करेंगे।30 जून से सेवा निवृत हो रहे वर्तमान रॉ प्रमुख रवि सिन्हा से श्री जैन चार्ज लेंगे।ऑपरेशन सिंदूर में पराग जैन की प्रमुख भूमिका मानी जाती है।केंद्रीय कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमिटी द्वारा यह निर्णय लिया गया है।
