Skip to content
July 14, 2026
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
NEWS BHARTY

NEWS BHARTY

cropped-Untitled-Design.png
Primary Menu
  • झारखण्ड
    • देवघर
    • रांची
  • देश
  • विदेश
  • रेलवे
  • राजनैय्तिक
  • खेल
  • Viewers Corner
हमसे जुड़ें
  • Home
  • देश
  • बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण को जारी रखने पर सुप्रीम कोर्ट सहमत लेकिन आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, वोटर आईडी और राशन कार्ड को शामिल करना जरूरी।
  • देश
  • बिहार

बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण को जारी रखने पर सुप्रीम कोर्ट सहमत लेकिन आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, वोटर आईडी और राशन कार्ड को शामिल करना जरूरी।

Dhananjay Bharty July 10, 2025 1 minute read

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20250710-WA0013

गुरुवार को बिहार में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(SIR)पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इंकार कर दिया लेकिन न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची के बेंच ने चुनाव आयोग को इसके लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी और राशन कार्ड को भी आवश्यक दस्तावेज की सूची में शामिल करने की बात कही।हालांकि कोर्ट ने इसे मानना या ख़ारिज करना चुनाव आयोग के विवेक पर छोड़ दिया लेकिन यह भी कहा कि अगर इसे ख़ारिज किया जाता है तो उसका उचित कारण भी बताना चाहिए।इससे पहले चुनाव आयोग के वकील राकेश द्विवेदी ने जिरह करते हुए चुनाव आयोग द्वारा तय 11 तरह के प्रमाण को काफी बताया।कोर्ट ने ड्राफ्ट रोल प्रकाशित होने से पहले 28 जुलाई को उचित बेंच में सुनवाई के लिए तारीख तय कर दिया।याचिकाकर्ता की और से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, ए एम सिंघवी, गोपाल शंकरनारायनन और शादान फरासत ने अपनी बात रखी।दोनों तरफ का जिरह सुनने बाद कोर्ट ने कहा कि हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि प्रथम दृष्टया इस पूरे मामले में तीन प्रश्न शामिल हैं- एक तो चुनाव आयोग को कानूनन यह अधिकार है या नहीं, दूसरा इस पूरी कवायद की प्रक्रिया और तौर तरीके को लेकर आपत्ती है और तीसरा इस प्रक्रिया के लिए अब जो समय बचा रह गया है क्योंकि बिहार में चुनाव नवंबर माह में संभावित है।कोर्ट ने कहा कि हमारे विचार से इस मामले की सुनवाई की जरूरत है इसलिए इसके लिए हमने उचित बेंच में सुनवाई के लिए 28 जुलाई की तारीख तय कर दी है।इस बीच चुनाव आयोग को एक सप्ताह के अंदर अर्थात 21 जुलाई तक काउंटर एफिडेविट फाइल करने के निर्देश दिए गए हैं। कोर्ट ने कहा कि हमारे विचार से और न्याय के हित में उचित होगा कि चुनाव आयोग को तीन दस्तावेज- आधार कार्ड, चुनाव आयोग द्वारा जारी वोटर आईडी ( EPIC Card) और राशन कार्ड को अनिवार्य दस्तावेज के लिस्ट में शामिल करना चाहिए और अगर ऐसा होता है तो अधिकांश याचिकाकर्ता की मांग पूरी हो जाएगी।

About The Author

Dhananjay Bharty

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Post navigation

Previous: देवघर में मास व्यापी श्रावणी मेला का हुआ विधिवत उद्घाटन।
Next: राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के शुभारंभ से पूर्व उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को किया ब्रीफ।

संबंधित कहानियां

file_242
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_241
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_240
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा-

Dhananjay Bharty July 10, 2026 0

ट्रेंडिंग समाचार

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन file_242 1
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

July 11, 2026 0
दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन- file_241 2
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

July 11, 2026 0
कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा- file_240 3
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा-

July 10, 2026 0
आसनसोल मंडल में पीक्यूआरएस कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय- file_238 4
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में पीक्यूआरएस कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय-

July 7, 2026 0
आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण ट्रेनों का किया गया है विनियमन file_237 5
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण ट्रेनों का किया गया है विनियमन

July 7, 2026 0

हमारे साथ जुड़ें

  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

हो सकता है आप चूक गए हों

file_242
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_241
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_240
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा-

Dhananjay Bharty July 10, 2026 0
file_238
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में पीक्यूआरएस कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय-

Dhananjay Bharty July 7, 2026 0
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित | MoreNews by AF themes.
%d