बिहार विधानसभा चुनाव अब जबकि बस कुछ ही माह दूर रह गए हैं, NDA अलायंस में सीटों के बंटवारा पर लगभग सहमति बन गई है.सूत्रों के अनुसार बीजेपी और जदयू दो मुख्य घटक लगभग बराबर सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं जबकि चिराग पासवान को 20 सीटें मिल सकती हैं.हालांकि चिराग द्वारा 40 सीटों की मांग की जा रही हैं.बिहार में बिधानसभा की 243 सीटों पर चुनाव होना है.सूत्रों के अनुसार ऐसे में बीजेपी और जदयू 100 या 105 सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं और चिराग पासवान की LJP को 20 सीटें दी जा सकती है और बांकी सीटें जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बीच बाँटी जा सकती है.
2020 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नितीश कुमार की नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड 115 सीटों पर चुनाव लड़ी थी जबकि बीजेपी 110 सीटों पर,लेकिन तब बीजेपी को 74 सीटों पर विजय हासिल हुई थी जबकि नितीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड को मात्र 43 सीटों पर संतोष करना पड़ा था.इसके बाबजूद सूत्रों के अनुसार जनता दल यूनाइटेड 100 से कम सीटों पर राजी नहीं हो सकती है.
चिराग पासवान की LJP ने तब अपने बलबूते 135 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन सफलता मात्र एक सीट पर मिली थी,हालांकि जनता दल यूनाइटेड का समीकरण बिगाड़ने में चिराग पासवान की LJP की बड़ी भूमिका रही थी.
अब सब की निगाहेँ महागठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर टिकी है.सूत्रों के अनुसार अब जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय की उम्मीद की जा रही है .
