रेलवे ने सीतारामपुर-प्रधानखंटा सेक्शन में कुलटी-बराकर के बीच पुल संख्या 11A के री-गर्डरिंग कार्य हेतु पूर्व नियोजित 13 सितंबर, 2025 (दोपहर 13:20 बजे से दोपहर 14:50 बजे तक) ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
तदनुसार, ट्रेन संख्या 13545 आसनसोल-गया मेमू एक्सप्रेस पहले के पुनर्निर्धारित समय के बदले 13.09.2025 को आसनसोल से अपने निर्धारित प्रस्थान समय 13:55 बजे पर चलेगी।
रेलवे ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
