गर्मियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एर्नाकुलम – मुजफ्फरपुर – एर्नाकुलम के बीच स्पेशल ट्रेनें (06085/06086) चलाने का निर्णय लिया है।
06085 एर्नाकुलम – मुजफ्फरपुर स्पेशल 10.04.2026 से 24.04.2026 के बीच (03 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को 21:30 बजे एर्नाकुलम से रवाना होगी और चौथे दिन (सोमवार) 07:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वहीं, 06086 मुजफ्फरपुर – एर्नाकुलम स्पेशल 13.04.2026 से 27.04.2026 के बीच (03 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार को 21:15 बजे मुजफ्फरपुर से रवाना होगी और चौथे दिन (गुरुवार) 10:30 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र में आने वाले दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।
रेलवे ने यह जानकारी दी है.
