आगामी गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने कोलकाता और अमृतसर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
04624 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 13.04.2026 से 29.06.2026 के बीच प्रत्येक सोमवार को अमृतसर से 20:10 बजे (12 ट्रिप) प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 15:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं, 04623 कोलकाता-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 16.04.2026 से 02.07.2026 के बीच प्रत्येक गुरुवार को (12 ट्रिप) कोलकाता से 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00:40 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
यह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
ट्रेन में साधारण दूसरी श्रेणी, स्लीपर श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी की कोचें होंगी।
