आने वाली गर्मियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए, रेलवे ने हावड़ा और खातीपुरा, कोलकाता और मदार जंक्शन के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
09707 खातीपुरा – हावड़ा स्पेशल ट्रेन 15.4.2026, 22.4.2026 और 29.4.2026 को 17:00 बजे खातीपुरा से रवाना होगी और अगले दिन 22:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं, 09708 हावड़ा – खातीपुरा स्पेशल ट्रेन 17.4.2026, 24.4.2026 और 01.5.2026 को 00:15 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन 11:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आवागमन के दौरान अपने मार्ग पर पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्टेशनों दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित (एसी) श्रेणी की कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।
09605 मदार जंक्शन – कोलकाता स्पेशल ट्रेन 17.4.2026, 24.4.2026 और 01.5.2026 को 10:45 बजे मदार जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन 21:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं, 09606 कोलकाता – मदार जंक्शन स्पेशल ट्रेन 19.4.2026, 26.4.2026 और 03.5.2026 को 00:50 बजे कोलकाता से रवाना होगी और अगले दिन 14:00 बजे मदार जंक्शन पहुंचेगी।
यह ट्रेन पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र में, अपने मार्ग पर दोनों दिशाओं में आवागमन के दौरान दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में साधारण दूसरी श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी की कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।
