आसनसोल, 02 अक्टूबर 2026:
आगामी दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता एवं प्रतापनगर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
03109 कोलकाता–प्रतापनगर स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 13.10.2026 से 24.11.2026 तक (07 फेरे) कोलकाता से 08:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23:40 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी। इसी प्रकार, 03110 प्रतापनगर–कोलकाता स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 15.10.2026 से 26.11.2026 तक (07 फेरे) प्रतापनगर से 16:15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 12:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र में स्थित दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।
