आसनसोल, 10 नवंबर 2026
छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेल प्रशासन चर्लापल्ली और बरौनी जंक्शन के बीच पूजा विशेष गाड़ियों (ट्रेन ऑन डिमांड) की एक जोड़ी चलाएगा। ये गाड़ियाँ प्रत्येक दिशा में एक-एक फेरा लगाएंगी।
07561 चर्लापल्ली–बरौनी जंक्शन पूजा विशेष गाड़ी की यात्रा 13.11.2026 (शुक्रवार) को चर्लापल्ली से 14:00 बजे प्रारंभ होगी। यह गाड़ी यात्रा के तीसरे दिन, 15.11.2026 (रविवार) को 02:15 बजे बरौनी जंक्शन पहुँचेगी।
07562 बरौनी जंक्शन–चर्लापल्ली पूजा विशेष गाड़ी की यात्रा 15.11.2026 (रविवार) को बरौनी जंक्शन से 03:00 बजे प्रारंभ होगी। यह गाड़ी अगले दिन, 16.11.2026 (सोमवार) को 19:00 बजे चर्लापल्ली पहुँचेगी।
आसनसोल मंडल में दोनों गाड़ियों का ठहराव बराकर, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह जंक्शन स्टेशनों पर होगा।
इन विशेष गाड़ियों का परिचालन 22 अमृत भारत कोचों के साथ किया जाएगा, जिनमें शयनयान श्रेणी और साधारण द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल होंगे।
