पश्चिम चौकी/आसनसोल के रेलवे सुरक्षा बल ने “ऑपरेशन एएएचटी” के तहत 31 अगस्त, 2025 को आसनसोल स्टेशन पर शिशु तस्करी के एक संदिग्ध मामले को नाकाम कर दिया।
नियमित गश्त के दौरान, सब-इंस्पेक्टर, शुभ्रा डे ने देखा कि एक महिला (60 वर्षीय) लगभग 15 दिन के एक बच्चे को लेकर एक पुरुष (37 वर्षीय) के साथ प्लेटफार्म नंबर 2 पर संदिग्ध रूप से घूम रही थी।पूछताछ करने पर, दोनों कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाए और उनके बयान और मामले से जुड़ी एक अन्य महिला के बयान विरोधाभासी पाए गए।
तीनों संदिग्धों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी/आसनसोल को सौंप दिया गया और शिशु को सुरक्षित रूप से रेलवे बाल सहायता डेस्क को सौंप दिया गया। जीआरपी/आसनसोल में मामला दर्ज कर लिया गया है।
