आगामी दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने आसनसोल और उदयपुर सिटी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन पूजा उत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त क्षमता और सुविधा प्रदान करेगी।
09623 उदयपुर सिटी-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30.9.2025 से 04.11.2025 के बीच प्रत्येक मंगलवार को उदयपुर सिटी से 16:05 बजे प्रस्थान करेगी (06 ट्रिप) और तीसरे दिन 04:55 बजे आसनसोल पहुँचेगी। 09624 आसनसोल-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आसनसोल से 02.10.2025 से 06.11.2025 के बीच प्रत्येक गुरुवार को (6 ट्रिप) 07:55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 21:25 बजे उदयपुर सिटी पहुँचेगी।
यह ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।
