गोंडा-बुरहवाल सेक्शन में गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशन के बीच तीसरी लाइन चालू करने के उद्देश्य से दिनांक 18.02.2026 से 19.03.2026 तक प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य तथा 20.03.2026 को सीआरएस निरीक्षण के कारण निम्नलिखित ट्रेनों को संक्षिप्त रूप से समाप्त/संक्षिप्त रूप से प्रारंभ किया जाएगा:
13509 आसनसोल – गोंडा साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 24.02.2026, 03.03.2026, 10.03.2026, और 17.03.2026 को होने वाली यात्राएं मनकापुर जंक्शन पर ही संक्षिप्त रूप से समाप्त कर दी जाएगी तथा मनकापुर से गोंडा जंक्शन के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी।
13510 गोंडा – आसनसोल साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 25.02.2026, 04.03.2026, 11.03.2026, और 18.03.2026 को होने वाली यात्राएं मनकापुर जंक्शन से संक्षिप्त रूप से प्रारंभ होंगी तथा गोंडा से मनकापुर जंक्शन के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी।
