Skip to content
July 13, 2026
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
NEWS BHARTY

NEWS BHARTY

cropped-Untitled-Design.png
Primary Menu
  • झारखण्ड
    • देवघर
    • रांची
  • देश
  • विदेश
  • रेलवे
  • राजनैय्तिक
  • खेल
  • Viewers Corner
हमसे जुड़ें
  • Home
  • देश
  • आसनसोल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 एवं स्पेशल कैम्पेन 5.0 के अंतर्गत गहन ‘स्वच्छ आहार’ गतिविधियां आयोजित-
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 एवं स्पेशल कैम्पेन 5.0 के अंतर्गत गहन ‘स्वच्छ आहार’ गतिविधियां आयोजित-

Dhananjay Bharty October 9, 2025

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
142d4121-0c77-4fce-955d-a95378c3604b

स्वच्छता पखवाड़ा 2025 एवं स्पेशल कैम्पेन 5.0 के अंतर्गत पूर्वी रेलवे के आसनसोल मंडल में ‘स्वच्छ आहार’ थीम पर व्यापक गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गतिविधियों का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की स्वच्छता, आसपास के वातावरण की सफाई तथा खानपान इकाइयों में सुरक्षित एवं स्वच्छ प्रथाओं को बढ़ावा देना था।
बराकर रेलवे स्टेशन पर चाय स्टॉलों की गहन सफाई की गई, साथ ही विक्रेताओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं खाद्य सामग्री का निरीक्षण भी किया गया।इसी प्रकार के अभियान रानीगंज, मधुपुर, जसीडीह, पानागढ़ एवं बसुकिनाथ स्टेशनों पर भी चलाए गए,जहाँ खाद्य स्टॉलों की सफाई की गई तथा विक्रेताओं के चिकित्सीय प्रमाणपत्रों की जाँच कर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया।
आसनसोल स्टेशन पर ईएनएचएम विभागीय अधिकारियों ने खाद्य स्टॉलों, रिफ्रेशमेंट रूम एवं फूड प्लाज़ा का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान बर्तनों की स्वच्छता, खाद्य विक्रेताओं के चिकित्सीय प्रमाणपत्र तथा स्टॉल परिसरों की समग्र स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस), आसनसोल ने भी 09 अक्टूबर 2025 को मंडलीय रेलवे अस्पताल के रसोईघर का निरीक्षण किया और खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की।सीतारामपुर स्टेशन पर स्वच्छ आहार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विक्रेताओं को सुरक्षित एवं स्वच्छ खानपान पद्धतियों को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।
मंडल के विभिन्न रनिंग रूमों का भी ईएनएचएम विभागीय अधिकारियों एवं रनिंग रूम इंचार्ज द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान गहन सफाई अभियान चलाया गया तथा कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई।विशेष बल इस बात पर दिया गया कि रनिंग रूम परिसरों में स्थायी सुधार कर स्टाफ के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
इन स्वच्छ आहार पहलों के माध्यम से स्वच्छता पखवाड़ा 2025 एवं स्पेशल कैम्पेन 5.0 के अंतर्गत आसनसोल मंडल ने यात्रियों के स्वास्थ्य, कर्मचारियों के कल्याण तथा स्वच्छता के सतत मानकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करने का प्रयास किया है।

About The Author

Dhananjay Bharty

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Post navigation

Previous: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने जसीडीह रेलवे स्टेशन पर एक मोबाइल चोर को पकड़ा-
Next: वेनेज़ूएला की राजनेता मारिया कोरिना मेकाडो को 2025 का नॉवेल शांति पुरस्कार-

संबंधित कहानियां

file_242
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_241
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_240
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा-

Dhananjay Bharty July 10, 2026 0

ट्रेंडिंग समाचार

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन file_242 1
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

July 11, 2026 0
दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन- file_241 2
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

July 11, 2026 0
कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा- file_240 3
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा-

July 10, 2026 0
आसनसोल मंडल में पीक्यूआरएस कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय- file_238 4
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में पीक्यूआरएस कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय-

July 7, 2026 0
आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण ट्रेनों का किया गया है विनियमन file_237 5
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण ट्रेनों का किया गया है विनियमन

July 7, 2026 0

हमारे साथ जुड़ें

  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

हो सकता है आप चूक गए हों

file_242
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_241
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_240
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा-

Dhananjay Bharty July 10, 2026 0
file_238
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में पीक्यूआरएस कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय-

Dhananjay Bharty July 7, 2026 0
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित | MoreNews by AF themes.
%d