एयर एशिया के यात्रियों में उड़ान के दौरान मारपीट। वीडियो सोशल मीडिया में वाइरल।एयर एशिया के कुआला लंपुर से चीन जा रहे फ्लाइट के अंदर महिला और पुरुष यात्रियों के बीच जम कर मारपीट हो गई।सूत्रों के अनुसार घटना तब घटी जब एक पुरुष यात्री द्वारा अपने सामने बैठी तीन महिला यात्रियों से धीरे बात करने के लिए कहा गया।एक सह यात्री द्वारा कैप्चर किए गए वीडियो में स्पष्ट है कि पुरुष यात्री द्वारा महिला यात्रियों से लगातार अपनी आवाज़ कम करने के लिए कहा जा रहा था। लेकिन जब महिलाओं ने आवाज़ कम नहीं की तो गुस्से में पुरुष यात्री द्वारा उन्हें स्टुपिड कह कर शांत कराने की कोशिश की गई जिससे महिला यात्री आक्रोशित हो कर मारपीट शुरू कर दी।दोनों ओर से एक दूसरे पर चिल्लाना शुरू हो गया और थप्पड़ चलने लगे। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार विमान के क्रू मेंबर और अटेंडेंट्स के द्वारा बीच बचाव की कोशिश होती रही और फिर भी मारपीट जारी रही।
