जिलावासियों
की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन और मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, सेविका की नियुक्ति, स्कूलों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा।उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये जो जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे।ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े शब्दों में निदेशित किया कि सभी आवेदनों की भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें।इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो सके।
