झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा के सदस्य दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जिला प्रशासन द्वारा शोकसभा आयोजित की गई और उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।देवघर परिसदन सभागार में आयोजित शोकसभा में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा समेत जिले के पदाधिकारीगण और सभी विभागों के कर्मियों ने उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका निधन झारखंड ही नहीं देश के लिए अपूरणीय क्षति है।उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
श्रद्धांजलि सभा में जिला के सभी आला अधिकारी सहित कर्मी और गणमान्य लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
