Skip to content
June 9, 2026
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
NEWS BHARTY

NEWS BHARTY

cropped-Untitled-Design.png
Primary Menu
  • झारखण्ड
    • देवघर
    • रांची
  • देश
  • विदेश
  • रेलवे
  • राजनैय्तिक
  • खेल
  • Viewers Corner
हमसे जुड़ें
  • Home
  • देश
  • नवादा से जुड़ेगा पावापुरी, 25 KM नई रेल लाइन को मिली मंजूरी
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

नवादा से जुड़ेगा पावापुरी, 25 KM नई रेल लाइन को मिली मंजूरी

Dhananjay Bharty September 30, 2025 1 minute read

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
f1fbb7cf-da64-4851-9298-8037272c15cd

बिहार में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार और क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए नवादा और पावापुरी को जोड़ने वाली नई रेल परियोजना को स्वीकृति प्रदान की। यह रेल लाइन 25.10 किलोमीटर लंबी होगी और इसके निर्माण पर लगभग ₹492.14 करोड़ की लागत आएगी। यह प्रस्ताव भारतीय रेल द्वारा नई रेल लाइनों के निर्माण हेतु निर्धारित अम्ब्रेला वर्क्स 2024-25 के अंतर्गत रखा गया था।
इस नई रेल लाइन से नवादा को पावापुरी तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। पावापुरी एक प्रमुख जैन तीर्थ स्थल है, जहाँ प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इस परियोजना के पूरा होने से पावापुरी की कनेक्टिविटी सड़क मार्ग के साथ-साथ रेल मार्ग से भी संभव होगी, जिससे सड़क यातायात का दबाव कम होगा और पारसनाथ व जल मंदिर की यात्रा भी सुविधाजनक होगी।
नवादा–पावापुरी नई रेल लाइन परियोजना से जैन सर्किट में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। राजगीर और बिहार शरीफ से जुड़ाव और अधिक मजबूत होगा तथा नवादा–नालंदा–राजगीर क्षेत्र में यात्रा का समय कम हो जाएगा। पर्यटन के अलावा यह रेल लाइन सामाजिक और आर्थिक विकास में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नवादा क्षेत्र को नालंदा और प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही कादिरगंज के पारंपरिक रेशमी उद्योग को बड़े बाजारों तक बेहतर पहुँच मिलेगी और भागलपुर तक व्यापारिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी।
यह परियोजना नालंदा विश्वविद्यालय और बोधगया जैसे महत्वपूर्ण शिक्षा और सांस्कृतिक केंद्रों तक पहुँच को भी सरल बनाएगी। निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे और परियोजना के पूर्ण होने के बाद व्यापार और उद्योगों को भी लाभ पहुंचेगा। इसके अतिरिक्त यह पहल रजौली में प्रस्तावित 2000 मेगावाट परमाणु ऊर्जा संयंत्र तथा क्षेत्रीय विकास की अन्य योजनाओं को भी बल देगी।
नवादा–पावापुरी नई रेल लाइन न केवल धार्मिक महत्व को नया आयाम देगी, बल्कि शिक्षा, पर्यटन, उद्योग और सामाजिक–आर्थिक प्रगति का मार्ग भी प्रशस्त करेगी। यह परियोजना संपूर्ण क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को मजबूती देते हुए विकास की नई गाथा लिखेगी। इस परियोजना की स्वीकृति पर नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य रेल क्रांति का अनुभव कर रहा है। इस परियोजना के पूरा हो जाने से नवादा और नालंदा जिला के लाखों लोग लाभान्वित होंगे।

About The Author

Dhananjay Bharty

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Post navigation

Previous: स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत आसनसोल मंडल में बड़े पैमाने पर चलाया गया स्वच्छता अभियान-
Next: बिहटा-अनुग्रह नारायण रोड नई रेल लाईन का काम होगा चालू , 3606 करोड़ रुपये स्वीकृत

संबंधित कहानियां

file_222
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए देवघर के शिक्षक धीरेन्द्र कुमार भारती

Dhananjay Bharty June 8, 2026 0
file_220
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने खोया हुआ सामान बरामद कर यात्रियों को सौंपा-

Dhananjay Bharty June 8, 2026 0
file_216
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस का व्यापक आयोजन-

Dhananjay Bharty June 6, 2026 0

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए देवघर के शिक्षक धीरेन्द्र कुमार भारती file_222 1
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए देवघर के शिक्षक धीरेन्द्र कुमार भारती

June 8, 2026 0
ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने खोया हुआ सामान बरामद कर यात्रियों को सौंपा- file_220 2
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने खोया हुआ सामान बरामद कर यात्रियों को सौंपा-

June 8, 2026 0
आसनसोल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस का व्यापक आयोजन- file_216 3
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस का व्यापक आयोजन-

June 6, 2026 0
पर्यावरण दिवस पर विशेष:- file_215 4
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

पर्यावरण दिवस पर विशेष:-

June 5, 2026 0
दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी आग की घटना में 21 लोगों की मौत की पुष्टि,मरने वालों में 17 विदेशी नागरिक- file_214 5
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी आग की घटना में 21 लोगों की मौत की पुष्टि,मरने वालों में 17 विदेशी नागरिक-

June 3, 2026 0

हमारे साथ जुड़ें

  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

हो सकता है आप चूक गए हों

file_222
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए देवघर के शिक्षक धीरेन्द्र कुमार भारती

Dhananjay Bharty June 8, 2026 0
file_220
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने खोया हुआ सामान बरामद कर यात्रियों को सौंपा-

Dhananjay Bharty June 8, 2026 0
file_216
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस का व्यापक आयोजन-

Dhananjay Bharty June 6, 2026 0
file_215
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

पर्यावरण दिवस पर विशेष:-

Dhananjay Bharty June 5, 2026 0
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित | MoreNews by AF themes.
%d