नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.अपने इस्तीफे की घोषणा के साथ श्री ओली ने कहा कि समस्या का सर्वम्मत समाधान के लिए उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है.नेपाली सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है और बातचीत के जरिये समस्या का समाधान ढूंढने की अपील लोगों से की है.
इस बीच नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस नेता,वर्तमान सरकार में विदेश मंत्री शेर बहादुर देओबा और उनकी पत्नी के साथ उनके आवास पर मारपीट किये जाने की खबर है.काठमांडू में मिडिया रिपोर्ट के अनुसार त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से सभी उड़ाने स्थगित कर दी गई हैं.
इस बीच भारत सरकार की ओर से मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर सभी भारतीयों को सावधानी बरतने और सरकारी एजेंसी के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.
