चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में शनिवार को बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) के प्रशिक्षण का कार्य शुरू किया।पड़ोसी राज्य बिहार में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की तर्ज पर अब पश्चिम बंगाल में SIR शुरू होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। ट्रेनिंग सेशन के दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) मनोज अग्रवाल ने राज्य में SIR की संभावना से इंकार नहीं किया। हालांकि उन्होंने कहा कि SIR का मामला अभी न्यायालय के विचाराधीन है, अंतिम निर्णय के बाद ही राज्य में SIR शुरू हो सकता है।उन्होंने कहा कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बीएलओ की ट्रेनिंग शुरू की गई है।CEO ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अभी बूथ की संख्या 81000 है जिसमें 14000 बूथ और भी जुड़ जाएंगे।शनिवार को चुनाव आयोग के निर्देश पर मुर्शिदाबाद, नादिया, साउथ और नॉर्थ 24 परगना जिले में बीएलओ, असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स और सुपरवाइजर्स की ट्रेनिंग कोलकाता के नजरुल मंच स्टेडियम में शुरू हुई।
इस बीच राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कोंग्रेस ने राज्य में किसी भी कीमत पर SIR नहीं होने देने का दावा किया है।टीएमसी के प्रवक्ता जयप्रकाश मजूमदार ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बीजेपी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य में SIR कराना चाहता है।
