Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
NEWS BHARTY

NEWS BHARTY

cropped-Untitled-Design.png
Primary Menu
  • झारखण्ड
    • देवघर
    • रांची
  • देश
  • विदेश
  • रेलवे
  • राजनैय्तिक
  • खेल
  • Viewers Corner
हमसे जुड़ें
  • Home
  • देश
  • बिहार के लिए ऐतिहासिक रेलवे आवंटन, अवसंरचना, कनेक्टिविटी और सुरक्षा के नए युग की शुरुआत-रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस ब्रीफ में भविष्य के लिए तैयार भारतीय रेल का रिकॉर्ड निवेश रोडमैप प्रस्तुत किया-
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

बिहार के लिए ऐतिहासिक रेलवे आवंटन, अवसंरचना, कनेक्टिविटी और सुरक्षा के नए युग की शुरुआत-रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस ब्रीफ में भविष्य के लिए तैयार भारतीय रेल का रिकॉर्ड निवेश रोडमैप प्रस्तुत किया-

Dhananjay Bharty February 3, 2026 1 minute read

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
4128985d-b499-4358-a6ae-8cd3fdcaabb3

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित प्रेस वार्ता में रेलवे बजट की जानकारी देते हुए बिहार सहित देशभर में रेलवे नेटवर्क के व्यापक आधुनिकीकरण और बड़े पैमाने पर अवसंरचना विकास कार्यों की घोषणा की।

अपने संबोधन में रेल मंत्री ने बताया कि चालू केंद्रीय बजट में भारतीय रेल के लिए ₹2,78,000 करोड़ का रिकॉर्ड आवंटन किया गया है, जो आधुनिकीकरण, क्षमता विस्तार और सुरक्षा के प्रति सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बिहार में रेलवे निवेश में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है, जहाँ औसत वार्षिक आवंटन वर्ष 2009–14 के ₹1,132 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2026–27 में ₹10,379 करोड़ हो गया है, जो लगभग नौ गुना वृद्धि को दर्शाता है।

रेल मंत्री ने बताया कि राज्य में ₹1,09,158 करोड़ मूल्य के रेलवे कार्य वर्तमान में प्रगति पर हैं, जिनमें नई रेल लाइनों का निर्माण, रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास तथा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्य शामिल हैं, जिससे राज्यभर में रेल अवसंरचना को मजबूती मिलेगी।

अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत बिहार के 98 रेलवे स्टेशनों को पूर्ण रूप से पुनर्विकसित करने के लिए ₹3,287 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। इनमें से थावे एवं पीरपैंती रेलवे स्टेशनों पर कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष स्टेशनों पर विकास कार्य विभिन्न चरणों में जारी है, जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएँ और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान किया जा सके।

यात्री कनेक्टिविटी में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।वर्तमान में बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस की 14 जोड़ी, अमृत भारत एक्सप्रेस की 21 जोड़ी तथा नमो भारत एक्सप्रेस की एक जोड़ी ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल रही है।

रेल मंत्री ने आगे बताया कि वर्ष 2014 के बाद से बिहार में लगभग 2,000 किलोमीटर नई रेल लाइनों का निर्माण किया गया है, जो मलेशिया के संपूर्ण रेल नेटवर्क से भी अधिक है। राज्य में 100 प्रतिशत रेलवे विद्युतीकरण हासिल कर लिया गया है, जिसके तहत 3,330 किलोमीटर रेल लाइनों का विद्युतीकरण किया गया है। साथ ही, रेल सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से 568 फ्लाईओवर एवं अंडरपास का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त, कवच ट्रेन टक्कर रोकथाम प्रणाली से संबंधित कार्य 802 रूट किलोमीटर पर प्रगति पर हैं, जबकि कुल 1,149 रूट किलोमीटर स्वीकृत हैं।

रेल मंत्री की प्रेस ब्रीफ के पश्चात आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुधीर कुमार शर्मा ने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया और बिहार से संबंधित चल रहे रेलवे विकास कार्यों एवं उपलब्धियों के साथ-साथ भारतीय रेल की समग्र प्रगति पर भी जानकारी साझा की।

About The Author

Dhananjay Bharty

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Post navigation

Previous: झारखंड के लिए ऐतिहासिक रेलवे आवंटन, हाई-स्पीड एवं फ्रेट कनेक्टिविटी के नए युग की शुरुआत-
Next: श्री संग्रह मौर्य ने आसनसोल मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया-

संबंधित कहानियां

file_245
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दुमका एवं रांची के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी-

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0
file_244
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

हावड़ा–मोकामा एवं हावड़ा–अज़ीमगंज एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच लगाने का निर्णय –

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0
file_243
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

श्रावणी मेला-2026 के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल ट्रेन सेवाओं का किया गया विस्तार-

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0

ट्रेंडिंग समाचार

दुमका एवं रांची के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी- file_245 1
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दुमका एवं रांची के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी-

July 18, 2026 0
हावड़ा–मोकामा एवं हावड़ा–अज़ीमगंज एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच लगाने का निर्णय – file_244 2
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

हावड़ा–मोकामा एवं हावड़ा–अज़ीमगंज एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच लगाने का निर्णय –

July 18, 2026 0
श्रावणी मेला-2026 के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल ट्रेन सेवाओं का किया गया विस्तार- file_243 3
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

श्रावणी मेला-2026 के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल ट्रेन सेवाओं का किया गया विस्तार-

July 18, 2026 0
आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन file_242 4
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

July 11, 2026 0
दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन- file_241 5
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

July 11, 2026 0

हमारे साथ जुड़ें

  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

हो सकता है आप चूक गए हों

file_245
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दुमका एवं रांची के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी-

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0
file_244
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

हावड़ा–मोकामा एवं हावड़ा–अज़ीमगंज एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच लगाने का निर्णय –

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0
file_243
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

श्रावणी मेला-2026 के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल ट्रेन सेवाओं का किया गया विस्तार-

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0
file_242
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित | MoreNews by AF themes.
%d