कार्यक्रम का उद्घाटन स्थापनाकारी अध्यक्ष डॉ ए एन राय, भावी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हेमशंकर शर्मा, डीन डॉ अनिल कुमार विरमानी, भावी डीन डॉ मधुकर राय एवं आयोजन समिति के उपाध्यक्ष डॉ आर एन प्रसाद ने की. सबसे पहले मेटाबोलिक सिंड्रोम पर पैनल डिस्कशन हुआ, इसका मॉडरेशन वैज्ञानिक सत्र के अध्यक्ष डॉ के के लोहानी ने किया. इसके बाद गर्भावस्था में होने बाले मेटाबोलिक बीमारियों, मधुमेह के साथ होने बाली अन्य बीमारियों, मधुमेह के नियंत्रण, वाइट कोट उच्च रक्तचाप पर वाद विवाद चर्चा हुई. सबसे अंत में डीन ओरेशन हुआ जिसमें मधुमेह के ईलाज में होने बाली सामान्य गलतियों के बारे में विस्तार से बताया गया. आज के सत्र में ज्यादातर वक्ता बिहार एवं झारखण्ड से थे. बिहार से डॉ बी के सिंह, डॉ पी के सिंह,डॉ ए के सिन्हा, डॉ पी के सिन्हा, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ मृतुन्जय कुमार, डॉ आर के मोदी, झारखण्ड से डॉ उमेश खान, डॉ गगन गुंजन, डॉ सुधीर कुमार एवं स्थानीय डॉ रीता ठाकुर एवं डॉ गौरी शंकर थे.

3.10.2026 को सुबह 6 बजे से वैज्ञानिक सत्र की शुरुआत हो जाएगी जो शाम 6 बजे तक चलेगी. इसके बाद सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन एवं योग्य चिकित्सकों को फेलोशिप प्रदान किया जाएगा.
यह जानकारी आयोजन समिति के सचिव
डॉ डी तिवारी द्वारा दी गई है.
