सोमवार शाम रांची से एक आग में झूलसे मरीज को लेकर दिल्ली की उड़ान भर रहा एयर एम्बुलेंस टेक ऑफ से मात्र 20 मिनट के अंदर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.दुर्घटना में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई.झारखण्ड के चतरा जिला अंतर्गत सिमरिया के जंगल क्षेत्र में जोरदार धमाके के साथ यह विमान गिर गया.
रेड बर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का यह एयर एम्बुलेंस टेक ऑफ के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
सोमवार शाम 7.11 बजे उड़ान भरने के बाद लगभग 7.30 बजे यह लापता हो गया था.
झारखण्ड के लातेहार जिला अंतर्गत चंदवा के रहने वाले 41 वर्षीय मरीज संजय कुमार को 65 प्रतिशत बर्न के साथ रांची के देवकमल हॉस्पिटल में 16 फरवरी को एडमिट कराया गया था.परिजनों की पहल पर बेहतर इलाज़ के लिए मरीज को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया गया था.
मृतको में क्रू मेंबर कैप्टेन विवेक विकास भगत,कैप्टेन सरवजीत सिंह,मरीज संजय कुमार,मरीज की पत्नी अर्चना देवी,डॉ विकास कुमार गुप्ता,सचिन कुमार मिश्रा और ध्रुव कुमार की पहचान की गई है.
DGCA के अनुसार दिल्ली की नॉन शेड्यूलड ऑपरेटर रेडबर्ड के फ्लिट में 6 एयर एम्बुलेंस रजिस्टर्ड हैं उन्हीं में से यह एक एयर एम्बुलेंस था.
