आद्रा मंडल पर 15.09.2025 से 21.09.2025 तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम की योजना बनाई गई है। परिणामस्वरूप ट्रेन परिचालन में निम्नलिखित व्यवस्थाएँ की गई हैं:
ट्रेनों का रद्दकरण:
- 68046/68045 आसनसोल – आद्रा – आसनसोल मेमू पैसेंजर ( 21.09.2025 को होने वाली यात्रा )
ट्रेनों का संक्षिप्त समापन/संक्षिप्त प्रारंभ:
- 68056/68060 टाटानगर – आसनसोल – टाटानगर मेमू पैसेंजर (16.09.2025 को होने वाली यात्रा) आद्रा में संक्षिप्त रूप से समाप्त होकर वापसी में आद्रा से ही प्रारंभ होगी।परिणाम- स्वरूप आद्रा और आसनसोल के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी।
- 13503/13504 बर्द्धमान – हटिया – बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस (16.09.2025, 18.09.2025, 19.09.2025 और 21.09.2025 को होने वाली यात्रा) को गोमोह में संक्षिप्त रूप से समाप्त कर वापसी में गोमोह से ही प्रारंभ होगी। परिणामस्वरूप गोमोह और हटिया के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी।
इसके अलावा, 18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस ( 21.09.2025 को होने वाली यात्रा) को 90 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित किया जाएगा।
रेलवे ने यह जानकारी दी है.
