रेलवे ने 05064 मऊ-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन के समय में निम्नलिखित संशोधन करने का निर्णय लिया है:
05064 मऊ-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन 24.09.2025 से 12.11.2025 के बीच (8 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को मऊ से दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 8:50 बजे कोलकाता पहुँचेगी।यह ट्रेन पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार के आसनसोल मंडल के जसीडीह स्टेशन पर (आगमन/प्रस्थान-01:26 बजे/01:28 बजे), मधुपुर स्टेशन पर(आगमन/प्रस्थान-01:52 बजे/01:54 बजे), चित्तरंजन स्टेशन पर (आगमन/प्रस्थान-02:35 बजे/02:37 बजे), आसनसोल स्टेशन पर (आगमन/प्रस्थान-03:35 बजे/03:45 बजे), दुर्गापुर स्टेशन पर (आगमन/प्रस्थान-04:15 बजे/04:17 बजे) संशोधित समय के साथ रुकेगी।
