गर्मी के मौसम में यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 04052/04051 नई दिल्ली – हावड़ा – नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अपने वर्तमान मार्ग, समय-सारणी एवं ठहराव के अनुसार चलेगी।
04052 नई दिल्ली – हावड़ा स्पेशल, 15.04.2026 से 28.04.2026 तक प्रतिदिन चलेगी, किन्तु 17.04.2026 एवं 24.04.2026 को नहीं चलेगी (कुल 12 फेरे)।
इसी प्रकार, 04051 हावड़ा – नई दिल्ली स्पेशल, 17.04.2026 से 30.04.2026 तक प्रतिदिन चलेगी, किन्तु 19.04.2026 एवं 26.04.2026 को नहीं चलेगी (कुल 12 फेरे)।
