पावन श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने आसनसोल और गोरखपुर के बीच दोनों दिशाओं में एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
03527 आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल 26.07.2025 (शनिवार) को 21:00 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10:45 बजे गोरखपुर पहुँचेगी।
03528 गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल गोरखपुर से 27.07.2025 (रविवार) को 13:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03:55 बजे आसनसोल पहुँचेगी।
यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में आसनसोल मंडल क्षेत्राधिकार में चित्तरंजन, मधुपुर जंक्शन और जसीडीह जंक्शन पर रुकेगी।
इस ट्रेन में केवल अनारक्षित द्वितीय श्रेणी की सीटें उपलब्ध होंगी।
