भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत में ALTT,ULLu और Desiflix सहित 25 OTT प्लेटफार्म पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार की तरफ से सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को इनके प्रसारण को डिसेबल करने और किसी भी तरह इन प्लेटफार्म के एक्सेस पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया गया है।भारत सरकार के गृह मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, डिपार्टमेंट ऑफ लीगल अफेयर्स सहित उद्योगों से जुड़ी संस्था FICCI और CII सहित महिला और बाल अधिकार से जुड़ी संस्थाओं के साथ गहन विचार विमर्श के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है।सरकार के इस निर्देश के अन्तर्गत इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट,2000 और आईटी रूल्स 2021 के प्रावधानों के तहत 26 वेबसाइट और 14 ऐप्स पर प्रतिबंध लागू हो जाएगा।इन सभी ऐप और वेबसाइट पर मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता परोसने के आरोप लगते रहे हैं।
